30 अगस्त को नज़र आएगा दुर्लभ ब्लू सुपरमून, 2032 में दोबारा दिखेगी यह खगोलीय घटना
आगामी 30 अगस्त को एक दुर्लभ ब्लू सुपरमून नज़र आएगा और यह खगोलीय घटना दोबारा 2032 में दिखेगी। इससे पहले यह परिघटना दिसंबर 2009 में दिखी थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, चांद के पृथ्वी के सबसे नज़दीक आने के कारण 'सुपरमून' सामान्य पूर्ण चंद्रमा के मुकाबले 30% अधिक चमकीला और 14% अधिक बड़ा दिखाई देता है।