30 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, 11 मार्च से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होगी और यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 मार्च से शुरू हो जाएंगे। इस बार यात्रा के पंजीकरण प्रक्रिया को आधार कार्ड से जोड़ने की तैयारी चल रही है। पिछले साल चारधाम यात्रा में 46 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे और पिछली बार पंजीकरण में कई दिक्कतें भी आई थीं।