30 इंच के कद वाले 18 वर्षीय युवक ने एमपी में पहली बार डाला वोट
मध्य प्रदेश की मंडला विधानसभा में 30 इंच के कद वाले कैलाश ठाकुर नामक 18 वर्षीय युवक ने पहली बार वोट डाला है। 22 अप्रैल 2005 को जन्मे कैलाश ने बताया कि वह प्रदेश में ऐसी सरकार चुनना चाहते हैं जो विकास करे। कैलाश के पिता भुवन लाल ठाकुर ने बताया, "मेरा बेटा शुरू से ही मौन रहता है।"