30 की उम्र के बाद महिलाओं को पालक, पपीता और अखरोट ज़रूर खाने चाहिए: डाइटीशियन
डाइटीशियन कौशिकी गुप्ता ने बताया है कि महिलाओं को 30 की उम्र के बाद अपनी डाइट में पपीता, पालक, शकरकंद व अखरोट ज़रूर शामिल करने चाहिए। उन्होंने बताया कि 30 साल के बाद महिलाओं को पपीता रोज़ खाना चाहिए जिससे उनका पाचन दुरुस्त रहेगा। पालक ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और दिल की बीमारियों का रिस्क कम करता है।