30 जून से 4 जुलाई के बीच 36 कंपनियों में मिलेगा डिविडेंड
भारतीय शेयर बाज़ार में 30 जून-4 जुलाई के बीच कई कंपनियों में अहम कॉर्पोरेट ऐक्शन होने जा रहे हैं। 36 कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देंगी जबकि कुछ अन्य कंपनियों में राइट्स इश्यू और स्टॉक स्प्लिट का ऐक्शन दिखेगा। वहीं, इस दौरान निवेशकों की इंडियन होटल्स, ऐक्सिस बैंक, भारत फोर्ज, नेस्ले इंडिया समेत अन्य प्रमुख कंपनियों पर नज़र रहेगी।