30 जून से पहले पूरे कर लें ये 3 अहम काम, चूकने पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें
30 जून कई वित्तीय और टैक्स से जुड़े कामों के लिए अहम डेडलाइन है। इस तारीख तक पात्र LPG उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी पूरी करनी है, जबकि कुछ टैक्सपेयर्स को आयकर विभाग की स्क्रूटनी नोटिस से जुड़ी समयसीमा पर नज़र रखनी होगी। इसके अलावा कारोबारियों को जीएसटी, TDS और TCS से जुड़े रिकॉर्ड और अनुपालन कार्य समय पर पूरे करने होंगे।