30 दिसंबर को मकरविलक्कू उत्सव के लिए फिर से खुलेगा सबरीमला मंदिर
सबरीमला (केरल) मंदिर के अधिकारियों ने बताया है कि सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा का मंदिर सोमवार को मकरविलक्कू उत्सव के लिए फिर से खुलेगा। गर्भगृह में अग्निस्थान पर औपचारिक रूप से ज्योत जलाए जाने के बाद श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। मंदिर शाम 4 बजे मेलशांति एस अरुण कुमार नंबूदरी द्वारा मुख्य पुजारी तंत्री कंडारारू राजीवरू की उपस्थिति में खोला जाएगा।