30 देशों से अब तक मंकीपॉक्स के 550 से अधिक मामले सामने आए हैं: डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि 30-देशों से मंकीपॉक्स के 550 से अधिक मामले सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने कहा, "कई देशों में एक ही समय में...मंकीपॉक्स की अचानक उपस्थिति से पता चलता है कि...शायद कुछ समय के लिए...इसका अनडिटेक्टेड ट्रांसमिशन हुआ है।" मंकीपॉक्स के लक्षणों में शरीर पर चकत्ते व बुखार होना शामिल हैं।