30 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में किया ढेर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार भी मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंज़ाम देने की फिराक में हैं।