30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट नहीं जमा कराने वालों को कैसे मिलेगी पेंशन?
लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाने की आखिरी तिथि 30-नवंबर थी। इसे जमा नहीं करवाने वालों का दिसंबर से पेंशन का भुगतान रुक जाएगा। हालांकि, प्रमाण-पत्र बाद में जमा करने पर पेंशन अगले पेमेंट साइकल में बकाया अमाउंट के साथ जारी की जाएगी। 3 साल तक प्रमाण-पत्र जमा न करने पर पेंशन दोबारा शुरू करने के लिए सीपीएओ से मंज़ूरी लेनी होगी।