30 फीट लंबे नाले में फंसा नशेड़ी, यूपी पुलिस ने शेयर किया सुरक्षित निकाले जाने का वीडियो
उत्तर प्रदेश पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नोएडा के पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग 30 फीट लंबे नाले में फंसे एक नशेड़ी को बचाते दिख रहे हैं। सड़क के नीचे से गुज़र रहे पाइप में तेज़ पानी बह रहा था। नाले से शख्स के चिल्लाने की आवाज़ आने के बाद लोगों ने पुलिस को बुलाया था।