30 मई-1 जून तक कन्याकुमारी की यात्रा पर जाएंगे पीएम, रॉक मेमोरियल में लगाएंगे ध्यान: खबर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई-1 जून के बीच कन्याकुमारी (तमिलनाडु) की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान लगाएंगे। प्रधानमंत्री वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के समय केदारनाथ गए थे जहां उन्होंने रुद्र गुफा में ध्यान लगाया था।