30 वर्षीय इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने एमपी में फांसी लगाकर की आत्महत्या

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। 30-वर्षीय निधि मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 'मिस प्रिटी इंडिया' विनर रह चुकी है। रविवार सुबह घर में उनका शव मिला। निधि के फेसबुक पर 9 लाख से अधिक और इंस्टाग्राम पर 7 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। निधि, मां व छोटी बहन संग रहती थी।

Load More