30-वर्षीय ऐक्ट्रेस हर्षिल कालिया की सड़क हादसे में हुई मौत, डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार
जयपुर (राजस्थान) में सोमवार देर रात सड़क हादसे में ऐक्ट्रेस-मॉडल हर्षिल कालिया (30) की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, हर्षिल घर लौट रही थीं और इस दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने गाड़ी को सीधा कर घायल अवस्था में हर्षिल को बाहर निकाला लेकिन अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया।