30 वर्ष से कम आयु के सबसे युवा बिलियनेयर बनें 'मिस्टर बीस्ट', नेटवर्थ हुई $1 बिलियन
यूट्यूबर जिमी डॉनल्डसन उर्फ 'मिस्टर बीस्ट' $1 बिलियन (करीब ₹8,350 करोड़) की संपत्ति के साथ 30-वर्ष से कम आयु के दुनिया के सबसे युवा सेल्फ-मेड बिलियनेयर बन गए हैं। वह वर्तमान में 27 वर्ष के हैं। उन्होंने 12 साल की उम्र में यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू किया था व उनके यूट्यूब चैनल पर 397 मिलियन से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।