30 वर्षीय किराएदार ने दिल्ली में 60 वर्षीय महिला की हत्या कर बेड में छिपाया शव
दिल्ली के एक मकान में 60-वर्षीय महिला की हत्या करने और शव को बेड बॉक्स में छिपाने को लेकर उसके 30-वर्षीय किराएदार को अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी व बुज़ुर्ग के बीच शारीरिक संबंध थे और बुज़ुर्ग ने अन्य महिला संग आरोपी की शादी का विरोध किया था जिसको लेकर उनमें कहासुनी हुई थी।