30 वर्षीय मॉडल का शव मुंबई में होटल के कमरे में लटका मिला, सुसाइड नोट बरामद
मुंबई स्थित एक होटल के कमरे में 30-वर्षीय मॉडल का शव गुरुवार को पंखे से लटका मिला। बकौल पुलिस, मॉडल ने बुधवार रात करीब 8 बजे होटल में चेक-इन किया था और डिनर भी मंगवाया था। पुलिस को मिले कथित सुसाइड नोट में लिखा है, "माफ करना। इसके लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं। मैं खुश नहीं हूं। मुझे सिर्फ शांति चाहिए।"