30 वर्षों में फ्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी एलिज़ाबेथ बोर्न
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने श्रम मंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न को देश की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया है जिससे वह 30-वर्षों में यह पद संभालने वाली पहली महिला बनेंगी। इससे पहले, प्रधानमंत्री ज़ियों कैस्तेक्स ने इस्तीफा दिया था। श्रम मंत्री के रूप में बोर्न के कार्यकाल के दौरान, बेरोज़गारी 15 वर्षों में अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई थी।