30 से कम उम्र के युवाओं ने मचाया धमाल, डीमैट अकाउंट्स की संख्या 20 करोड़ के पार!
सीडीएसएल और एनएसडीएल जैसी डिपॉज़िटरी संस्थाओं के आंकड़ों के अनुसार, भारत में डीमैट अकाउंट्स की संख्या 20 करोड़ के पार हो गई है जिसमें 75% योगदान 30 साल से कम उम्र के युवाओं का है। सीडीएसएल के पास 31 जुलाई तक 16.1 करोड़ और एनएसडीएल के पास जून 2025 तक 4.05 करोड़ डीमैट अकाउंट्स थे।