30 सेकंड का विस्फोट, 50,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंची राख; इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी
इंडोनेशिया के अनाक क्रकाताऊ ज्वालामुखी में रविवार को विस्फोट हुआ और देखते-ही-देखते आसमान घने राख के गुबार से ढक गया। ज्वालामुखी से निकली राख करीब 50,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गई जिसके चलते करीब 301 उड़ानें प्रभावित हुईं जिनमें इंटरनैशनल फ्लाइट भी हैं। विस्फोट करीब 30 सेकंड तक हुआ और फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।