30 साल की उम्र के बाद क्यों खाना चाहिए खजूर? एक्सपर्ट से जानिए
डाइटिशियन दीपशिखा शर्मा के मुताबिक, 30 साल की उम्र के बाद शरीर में कई हॉर्मोनल बदलाव होते हैं, मेटाबॉलिज़्म की रफ्तार में गिरावट होती है और हड्डियों की मज़बूती जैसी कई ज़रूरतें बढ़ जाती हैं। उन्होने कहा कि ऐसे में खजूर का सेवन फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें फाइबर, ऐंटीऑक्सीडेंट और कई ज़रूरी विटामिन व मिनरल्स होते हैं।