30 साल के रिलेशनशिप के बाद महिला ने 73 वर्षीय शख्स पर लगाया रेप का आरोप, HC ने रद्द किया केस
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 1987-2017 तक एक महिला का रेप करने के आरोप में 73-वर्षीय बुज़ुर्ग के खिलाफ दर्ज केस को यह कहकर रद्द किया है कि यह रिश्ता सहमति से बना था। बकौल महिला, आरोपी ने शादी का वादा किया था। खंडपीठ ने कहा कि इतने वर्षों में महिला, आरोपी से अलग हो सकती थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।