30 साल पहले मुझे पॉपकॉर्न ऐक्ट्रेस कहा गया था: पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलने पर डेमी मूर
ऐक्ट्रेस डेमी मूर ने 'द सब्सटेंस' में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता है। उन्होंने कहा, "मैं करीब 45 वर्षों से यह काम कर रही हूं और यह पहली बार है जब मैंने अभिनेत्री के रूप में कुछ जीता है।" उन्होंने कहा कि 30-वर्ष पहले एक निर्माता ने उन्हें 'पॉपकॉर्न ऐक्ट्रेस' कहकर खारिज किया था।