30 साल से थे दोस्त, एक का हुआ निधन; दूसरे की भी उसकी अस्थियां जुटाते समय हुई मौत
अमरोहा (यूपी) में बद्रीनारायण नामक शख्स का निधन हो गया और दोस्त की मौत की खबर सुनकर उनके 30-साल से दोस्त रहे जयपाल भी उन्हें आखिरी बार विदा करने पहुंचे। अंतिम संस्कार के बाद परिवार के लोग गंगा नदी किनारे बद्रीनारायण की अस्थियां इकट्ठा कर रहे थे, तभी जयपाल चिता के पास गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।