30 साल से सूखी नदी में आया पानी, राजस्थान में महिलाओं ने चुनरी ओढ़ाकर किया स्वागत

पाली (राजस्थान) के सोजत के सवराड़ में गांव की 30-साल से सूखी नदी में पानी आने पर ग्रामीणों ने नदी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। वीडियो में ग्रामीण धूप-अगरबत्ती जलाकर मंगल गीत गाते हुए चुनरी ओढ़ाकर नदी का स्वागत करते दिखे। बकौल रिपोर्ट्स, नदी का जलस्तर सड़क से 5 फीट ऊपर पहुंचने पर सवराड़-देसरू मार्ग को बंद करना पड़ा।

Load More