30 साल पहले फ्रीज़ किए गए भ्रूण से अमेरिका में हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म, तस्वीर हुई वायरल
अमेरिका में 22 अप्रैल 1992 को फ्रीज़ किए गए भ्रूण से जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है। यह भ्रूण 30 साल पहले इन-विट्रो फर्टिलाइज़ेशन का इस्तेमाल करने वाले एक अज्ञात कपल द्वारा डोनेट किए गए थे जिन्हें 2007 तक एक फर्टिलिटी लैब में रखा गया। बाद में कपल ने इन्हें नैशनल एम्ब्रियो डोनेशन सेंटर में दान कर दिया था।