300 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेज़बानी करने वाला दुनिया का पहला ग्राउंड बना शारजाह
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का शारजाह क्रिकेट स्टेडियम दुनिया में 300 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेज़बानी करने वाला पहला ग्राउंड बन गया है। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 253 वनडे, 38 टी20I और 9 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। वर्ष 1984 में शारजाह के स्टेडियम पर पहला मैच एशिया कप का पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया था।