300 साल पुराने जलपरी जैसे जीव की ममी का अध्ययन करेंगे जापान के वैज्ञानिक
कुराशिकी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस ऐंड आर्ट्स (जापान) के वैज्ञानिकों का ग्रुप लगभग 300 साल पुराने 'जलपरी' जैसे जीव की ममी का अध्ययन करेगा। 12-इंच के रहस्यमयी जीव को कथित तौर पर 1736-1741 के बीच प्रशांत महासागर में पकड़ा गया था। तस्वीरों में दिख रहा है कि उसके दांत नुकीले हैं और उसके निचले हिस्से का सिरा पूंछ जैसा पतला है।