31% आबादी वाले मिडल क्लास के दम पर दौड़ रही भारतीय ईकोनॉमी: निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस में भारतीय मध्यम वर्ग को देश की अर्थव्यवस्था का असली 'ग्रोथ इंजन' बताया है। उन्होंने कहा, "भारतीय आबादी में मध्यम वर्ग की हिस्सेदारी लगभग 31% हो चुकी है। कोरोना महामारी के बाद से भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना...इसका सबसे बड़ा कारण मध्यम वर्ग द्वारा की जाने वाली खपत है।"