कल पांचवें शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, RBI ने क्यों दी है 31 अक्टूबर की छुट्टी?
31 अक्टूबर 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण गुजरात में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। वहीं, अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। गौरतलब है कि इस दौरान ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं लेकिन चेक क्लियरेंस जैसे ब्रांच कार्य नहीं होंगे।