31 अगस्त के बाद अफगानिस्तान से निकास जारी रखने की संभावना कम, डेडलाइन बढ़े: यूके
ब्रिटिश रक्षा मंत्री बेन वॉलेस ने कहा है कि अफगानिस्तान से पश्चिमी देशों और अफगानी नागरिकों को निकालने की प्रक्रिया को 31 अगस्त के बाद जारी रखने की संभावना कम है। बकौल वॉलेस, ऐसा तालिबान की धमकी के कारण नहीं बल्कि निर्धारित डेडलाइन के कारण है। उन्होंने आगे कहा, "मैं चाहता हूं कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इसे आगे बढ़ाएं।"