31 साल बाद भारत में थिएटर में रिलीज़ होगी 'रामायण: द लेजेंड ऑफ राम'
रिलीज़ होने के 31 साल बाद भारत में थिएटर में 'रामायण: द लेजेंड ऑफ राम' फिल्म रिलीज़ होगी। आईएमडीबी के मुताबिक, यह फिल्म 1993 में रिलीज़ हुई थी और इसकी रेटिंग 9.2/10 है। यह फिल्म जापानी-भारतीय एनिमे है जो कोइची सासाकी, युगो साको और राम मोहन ने बनाई है। इस फिल्म का हाल ही में टीज़र जारी किया गया है।