311 बार ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले बेंगलुरु के स्कूटर चालक पर लगा 'वाहन की कीमत से अधिक' जुर्माना
बेंगलुरु पुलिस ने बताया है कि एक शख्स ने अपने रजिस्टर्ड स्कूटर से 311 बार ट्रैफिक रूल तोड़े हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स पर ₹1.61 लाख का जुर्माना लगा है जो उसके वाहन की कीमत से भी अधिक है। बकौल पुलिस, हेलमेट नहीं पहनने, स्कूटर चलाते समय मोबाइल फोन उपयोग करने समेत अन्य यातायात उल्लंघनों को लेकर चालान जारी किए।