316 भारतीय मज़दूरों पर यूरोप में हुआ खूब अत्याचार, अब मिलेंगे ₹335 करोड़
यूरोप में शोषण मामले में 316 भारतीयों समेत करीब 480 कर्मचारियों को ₹335 करोड़ का सेटलमेंट मिलने वाला है। ये कर्मचारी मिलान (इटली) में अमेरिकी कंस्ट्रक्शन कंपनी कैडेल कंस्ट्रक्शन के अमेरिकी कॉन्सुलेट प्रोजेक्ट पर कार्यरत थे। आरोप है कि उन्हें सिर्फ ₹150/घंटे दिए गए और 40-घंटे के मानक वर्किंग वीक के बावजूद उनसे हर हफ्ते 72-घंटे काम कराया गया।