31-वर्षीय गर्भवती टीचर की यूपी में दिनदहाड़े चाकू मारकर की गई हत्या
पुलिस ने बताया है कि अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने सुप्रिया वर्मा नामक 31-वर्षीय गर्भवती टीचर की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, हत्या का केस दर्ज हो गया है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने घटना पर कहा, "यह शासन-प्रशासन को अपराधियों की खुली चुनौती है।"