32 ग्लोबल कंपनियों ने भारत में लैपटॉप बनाने के लिए किया अप्लाई
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि 32 ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने सरकार के इंसेंटिव प्रोग्राम के तहत भारत में लैपटॉप, पीसी और अन्य हार्डवेयर बनाने के लिए अप्लाई किया है। उन्होंने बताया, "इनमें एचपी, डेल, एसर, लेनोवो, थॉमसन, वीवीडीएन, फॉक्सकॉन और नेटवेयर शामिल हैं।" दरअसल, सरकार ने लैपटॉप के आयात पर पाबंदियां लगाने का
एलान किया है।