32% प्रीमियम पर सूचीबद्ध हुए भारती हेक्साकॉम के शेयर
कम्युनिकेशन सॉल्यूशंस फर्म भारती हेक्साकॉम के शेयर शुक्रवार को 32% से अधिक के प्रीमियम पर शेयर बाज़ार पर सूचीबद्ध हुए। भारती हेक्साकॉम के शेयर ₹570/शेयर के इशू प्राइस के मुकाबले एनएसई पर ₹755/शेयर पर सूचीबद्ध हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती हेक्साकॉम का ₹4,275 करोड़ का आईपीओ एक साल से अधिक समय में भारत का सबसे बड़ा आईपीओ है।