32 वर्षीय मलयाली ऐक्टर सुजीत राज की केरल में सड़क दुर्घटना में हुई मौत

मलयाली ऐक्टर सुजीत राज कोचुकुंजू की कोच्चि (केरल) में हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। 32 वर्षीय अभिनेता सुजीत 26 मार्च को हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी मौत इलाज के दौरान हुई है। सुजीत ने 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म 'किनावल्ली' से अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

Load More