32 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद भारतीय नौसेना से रिटायर हुए आईएनएस निशंक व आईएनएस अक्षय
भारतीय नौसेना के 2 युद्धपोत आईएनएस निशंक व आईएनएस अक्षय 32 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद शुक्रवार को रिटायर हो गए। मुंबई (महाराष्ट्र) के नेवल डॉकयार्ड में आयोजित एक पारंपरिक समारोह में दोनों को सेवामुक्त किया गया। दोनों युद्धपोत कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन तलवार और 2001 में हुए संसद हमले के बाद ऑपरेशन पराक्रम में शामिल थे।