33% प्रीमियम पर लिस्ट होने के बाद 10% गिरे नॉर्दन आर्क कैपिटल के शेयर
नॉर्दन आर्क कैपिटल लिमिटेड के शेयर मंगलवार को करीब 33% प्रीमियम के साथ एनएसई व बीएसई पर क्रमश: ₹350 व ₹351 पर लिस्ट हुए जबकि इसका इश्यू प्राइस ₹263 प्रति शेयर था। कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयर करीब 10% तक गिर गए। गौरतलब है कि ₹777 करोड़ का यह आईपीओ करीब 117 गुना सब्सक्राइब हुआ था।