33 देशों में पाक को बेनकाब कर लौटे ऑल पार्टी डेलिगेशन से मिले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद 33 देशों में भारत का पक्ष रखने के बाद स्वदेश लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के लिए डिनर का आयोजन भी किया। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय सेना ने 100 से ज़्यादा आतंकियों को मार गिराया था।