33-वर्षीय फिटनेस इन्फ्लुएंसर लरिसा बॉरगिस का ब्राज़ील में डबल कार्डियक अरेस्ट के बाद हुआ निधन
ब्राज़ील की फिटनेस इन्फ्लुएंसर लरिसा बॉरगिस का डबल कार्डियक अरेस्ट आने के बाद सोमवार को 33 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गौरतलब है कि निधन से एक सप्ताह पहले से बॉरगिस हॉस्पिटल में भर्ती थी। उनके परिवार ने निधन की पुष्टि करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "इतनी युवा और दयालु इंसान...को खोने का बहुत ज़्यादा दुख है।"