34 गाड़ियों में मानव बम, 14 आतंकी...मुंबई को 'दहलाने' की धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार
मुंबई पुलिस को धमकी भरा मेसेज भेजने वाले को पुलिस ने नोएडा (यूपी) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मेसेज में कहा था कि 34 गाड़ियों में मानव बम हैं और 400 किलोग्राम आरडीएक्स के विस्फोट से मुंबई में 1 करोड़ लोगों की जान ली जाएगी। उसने दावा किया था कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस चुके हैं।