34 साल में पहली बार इज़रायल व लेबनान के नेताओं में होगी बातचीत, ट्रंप ने किया एलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि इज़रायल और लेबनान के बीच शुक्रवार को बैठक होगी। ट्रंप ने कहा, "इज़रायल और लेबनान के बीच...थोड़ी राहत लाने की कोशिश कर रहा हूं...दोनों में बातचीत को काफी समय हो गया...लगभग 34 साल...यह कल होगा।" लेबनान में ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह पर इज़रायल के हमले को लेकर दोनों देशों में तनाव है।