34-वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी पेसर शबनीम ने फेंकी महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज़ गेंद

दक्षिण अफ्रीकी पेसर शबनीम इस्माइल ने शुक्रवार को महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज़ गेंद फेंकी। 34-वर्षीय शबनीम ने महिला टी20 विश्व कप-2023 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 128 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर रिकॉर्ड बनाया और मैच में 4-0-27-3 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। इंग्लैंड को हराकर दक्षिण अफ्रीका पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचा है।

Load More