35% तक चढ़ सकता है इस रियल एस्टेट कंपनी का शेयर, मोतीलाल ओसवाल ने लगाया दांव
रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी फीनिक्स मिल्स के शेयर मंगलवार को ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की एक रिपोर्ट के बाद 4% से अधिक उछले। फर्म ने इसके शेयरों की रेटिंग को 'न्यूट्रल' से बढ़ाकर 'बाय' कर दिया है और इसके टारगेट प्राइस को 24% बढ़ाकर ₹2,044/शेयर किया जो सोमवार के बंद भाव ₹1,517 से लगभग 35% की तेज़ी दिखाता है।