3.5 घंटे में न्यूयॉर्क से लंदन पहुंचने की क्षमता रखने वाले सुपरसोनिक जेट का डिज़ाइन लॉन्च
अमेरिका के बूम सुपरसोनिक ने एक सुपरसोनिक जेट के नए डिज़ाइन का अनावरण किया है जिसमें 3.5 घंटे में न्यूयॉर्क से लंदन पहुंचने की क्षमता है। 'ओवरचर' नामक जेट को दुनिया का सबसे तेज़ विमान कहा जा रहा है। यह जेट 4,250 नॉटिकल माइल की रेंज के साथ पानी के ऊपर 2,100 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है।