35 वर्षों से ₹1 में समोसा बेच रहे हैं बंगाल के गोपाल डे
हावड़ा (पश्चिम बंगाल) स्थित सलब बाज़ार में गोपाल डे की एक टूटी-फूटी दुकान है जहां वे पिछले 35 वर्षों से ₹1 में समोसा बेच रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैंने लोगों से वादा किया था कि जब तक ज़िंदा रहूंगा, उन्हें ₹1 में ही समोसे खिलाता रहूंगा।" 66 वर्षीय गोपाल डे अकेले रोज़ करीब 100-150 समोसे व कचौड़ियां बनाते हैं।