35 वर्षीय ऐक्टर नितिन चौहान का हुआ निधन, को-स्टार विभूति बोलीं- काश आप परेशानियां झेल पाते
'क्राइम पेट्रोल' और 'स्प्लिट्सविला 5' के लिए चर्चित अभिनेता नितिन चौहान (35) का गुरुवार को निधन हो गया। नितिन चौहान ने 'ज़िंदगी डॉट कॉम' और 'फ्रेंड्स' जैसे शो में भी काम किया था। उनकी को-स्टार विभूति ठाकुर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "काश आपमें परेशानियां झेलने की हिम्मत होती...काश आप अपने शरीर की तरह मानसिक रूप से भी मज़बूत होते।"