35 वर्षीय डेनियल नोबोआ इक्वाडोर के सबसे युवा राष्ट्रपति के रूप में लेंगे शपथ
इक्वाडोर के 5 बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार व 'बनाना टायकून' अल्वारो नोबोआ के 35-वर्षीय बेटे डेनियल नोबोआ देश के सबसे युवा राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। डेनियल को 52.29% वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी लुइज़ा गोन्सालिस को 47.71% वोट मिले। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने 'X' पर लिखा, "आज हमने इतिहास रचा...इक्वाडोर ने एक नए इक्वाडोर को चुना।"